आनलाइन गेम के दौरान हुई दोस्ती, मिलने बुलाकर किया दुष्कर्म

करनाल । एक युवक ने आनलाइन गेमिंग के जरिये महिला से दोस्ती की। इसके बाद मिलने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस में की गई शिकायत में बताया कि युवक ने उसके साथ चाय के बहाने दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार हरियाणा के युवक से ग्वालियर की महिला की दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक उससे मिलने के बहाने ग्वालियर आया। यहां एक होटल में बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली महिला की दोस्ती करनाल के रहने वाले गुलशन सिंह से हुई। दोनों कई दिनों से आनलाइन गेम खेलते थे। इसके जरिये ही दोनों की मुलाकात हुई। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। इसके बाद वह ग्वालियर आया। ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में होटल जोधपुर में रुक गया। यहां उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया। महिला जब मिलने पहुंची तो उसने चाय पिलाई। अचानक चाय महिला के कपड़ों पर गिरा दी।
इसके बाद महिला को कपड़े धोने वाशरूम में भेजा। यहां उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक द्वारा महिला के फोटो भी खींच लिए। उसनं महिला के फोटो इंटरनेट मीडिया पर डालने का झांसा देकर कई बार गलत काम किया। वह युवक महिला को हरियाणा भी ले गया, यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह ग्वालियर आई। फिर गोला का मंदिर थाने पहुचकर उसने एफआइआर करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





