मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मंगलवार को लाल किले पर पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 22 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को लाल

किले पर पराक्रम दिवस के अवसर पर नौ दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री

कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी 23 जनवरी को शाम 6:30 बजे लाल किले पर पराक्रम दिवस समारोह में भाग

लेंगे। प्रधानमंत्री की पहल पर 2021 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को

पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाना शुरू किया गया। इस वर्ष लाल किले पर

आयोजित उत्सव में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस

और आज़ाद हिंद फ़ौज की विरासत पर प्रकाश डाला जाएगा। इसी प्रकार अभिलेखागार

की प्रदर्शनियों, दुर्लभ तस्वीरों और दस्तावेजों के प्रदर्शन से आगुंतकों

को नए अनुभव मिलेंगे। ये जश्न 31 जनवरी तक जारी रहेंगे।

कार्यक्रम

के दौरान प्रधानमंत्री 23 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले भारत पर्व का

भी शुभारंभ करेंगे। इसमें गणतंत्र दिवस की झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शनों

के साथ देश की समृद्ध विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 26

मंत्रालयों और विभागों के प्रयास, नागरिक केंद्रित पहल, स्थानीय के लिए

मुखरता, विविध पर्यटक आकर्षण आदि पर प्रकाश डाला जाएगा। यह लाल किले के

सामने राम लीला मैदान और माधव दास पार्क में होगा।/दधिबल

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें