मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा को टेस्ट और वनडे फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया है। शनिवार को बोर्ड की चौथी तिमाही की बैठक में रिचर्ड नगारवा के नाम पर मुहर लगी है। उनके अलावा, ब्रायन बेनेट को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, "रिचर्ड नगारवा ने पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी और नेतृत्वकर्ता के तौर पर शानदार तरक्की हासिल की है। ड्रेसिंग रूम में उनका सम्मान किया जाता है और उन्होंने सभी फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारा मानना ​​है कि वह टीम को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। नए उपकप्तान को लेकर चेयरमैन ने कहा, "ब्रायन बेनेट को उपकप्तान बनाना उनकी क्रिकेटिंग समझ, परिपक्वता और लंबे समय की नेतृत्व क्षमता में हमारे भरोसे को दर्शाता है। वह जिम्बाब्वे क्रिकेट का भविष्य हैं। क्रेग एर्विन ने मुश्किल समय में पेशेवर अंदाज, मजबूती और गरिमा के साथ टीम का नेतृत्व किया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट इस टीम की स्थिरता और प्रगति में योगदान के लिए उनका बहुत आभारी है।" 27 वर्षीय रिचर्ड नगारवा ने साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। वह ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ जिम्बाब्वे के अटैक के लीडर हैं। रिचर्ड नगारवा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' पूरा करने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए 11 टेस्ट, 55 वनडे और 90 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 200 से ज्यादा विकेट निकाले हैं। दूसरी ओर, 22 वर्षीय ब्रायन बेनेट ने पिछले साल ही टेस्ट और वनडे में फॉर्मेट डेब्यू किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे की तरफ से 11 टेस्ट, 11 वनडे और 52 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। उनके नाम जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक तेज टेस्ट शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा को टेस्ट और वनडे फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया है। शनिवार को बोर्ड की चौथी तिमाही की बैठक में रिचर्ड नगारवा के नाम पर मुहर लगी है।   उनके अलावा, ब्रायन बेनेट को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंगवा मुकुहला

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा को टेस्ट और वनडे फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया है। शनिवार को बोर्ड की चौथी तिमाही की बैठक में रिचर्ड नगारवा के नाम पर मुहर लगी है।

उनके अलावा, ब्रायन बेनेट को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, "रिचर्ड नगारवा ने पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी और नेतृत्वकर्ता के तौर पर शानदार तरक्की हासिल की है। ड्रेसिंग रूम में उनका सम्मान किया जाता है और उन्होंने सभी फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारा मानना ​​है कि वह टीम को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। नए उपकप्तान को लेकर चेयरमैन ने कहा, "ब्रायन बेनेट को उपकप्तान बनाना उनकी क्रिकेटिंग समझ, परिपक्वता और लंबे समय की नेतृत्व क्षमता में हमारे भरोसे को दर्शाता है।

वह जिम्बाब्वे क्रिकेट का भविष्य हैं। क्रेग एर्विन ने मुश्किल समय में पेशेवर अंदाज, मजबूती और गरिमा के साथ टीम का नेतृत्व किया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट इस टीम की स्थिरता और प्रगति में योगदान के लिए उनका बहुत आभारी है।" 27 वर्षीय रिचर्ड नगारवा ने साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। वह ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ जिम्बाब्वे के अटैक के लीडर हैं। रिचर्ड नगारवा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' पूरा करने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी हैं।

उन्होंने देश के लिए 11 टेस्ट, 55 वनडे और 90 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 200 से ज्यादा विकेट निकाले हैं। दूसरी ओर, 22 वर्षीय ब्रायन बेनेट ने पिछले साल ही टेस्ट और वनडे में फॉर्मेट डेब्यू किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे की तरफ से 11 टेस्ट, 11 वनडे और 52 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। उनके नाम जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक तेज टेस्ट शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें