मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

युजवेंद्र चहल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, फेंका आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पैल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोलकाता नाइट

राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच मैच के दौरान, लेग

स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। चहल ने

आईपीएल इतिहास में अपने चार ओवरों में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड

बनाया है।

चहल ने मैच में अपने 4 ओवरों के स्पैल में में

54 रन देकर 1 विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने 2015 में मुंबई इंडियंस के

खिलाफ चार ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट लिया था। वहीं राजस्थान के एक और

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी आईपीएल इतिहास में दूसरी बार सबसे

महंगा स्पैल फेंका, उन्होंने अपने 4 ओवर में 49 रन दिये। इससे पहले

उन्होंने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने चार ओवरों में 53 रन

दिये थे।

मैच शुरू होने से पहले, चहल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 200 विकेट हासिल करने की कगार पर थे।

चहल

अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अब

तक खेले गए 152 मैचों में 21.47 की औसत और 7.71 की इकॉनमी रेट के साथ 199

विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा

5/40 है।

मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले

गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिल साल्ट (10) को जल्दी खोने के बाद, सुनील

नरेन के बेहतरीन शतक (56 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से 109

रन) अंगकृष रघुवंशी (18 गेंदों में 30, पांच चौकों की मदद से 30) और रिंकू

सिंह (नौ गेंदों में 20*, एक चौका और दो छक्के) की आक्रामक बल्लेबाजी की

बदौलत केकेआर को 20 ओवरों में 6 विकेट पर 223 रन बनाया। राजस्थान के लिए

आवेश खान और कुलदीप सेन ने 2-2 और चहल ने 1 विकेट लिया।

जवाब

में राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के बेहतरीन नाबाद शतक और रियान

पराग (14 गेंद 34 रन 4 चौके और 2 छक्के) व रोवमेन पॉवेल (13 गेंद 1 चौका, 3

छक्का) की विस्पोटक पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 224 रन बनाकर

मैच जीत लिया। बटलर ने 60 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्के की बदौलत 107 रनों

की नाबाद शतकीय पारी खेली।

केकेआर के लिए हर्षित राना, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 व वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें