मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ : पुल से नीचे गिरी बाइक, युवक की मौके पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़  : पुल से नीचे गिरी बाइक, युवक की मौके पर मौत

रायगढ़ । रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर आज बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्दना डीपापारा, थाना लैलूंगा निवासी भुनेश्वर लकड़ा बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान चिराईपानी लाखा के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे जा गिरी।हादसा इतना भीषण था कि भुनेश्वर के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें