मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गूकोंदल की युवती को झारखंड से करवाया गया मुक्त, मानव तस्करी का आराेप निराधार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुर्गूकोंदल की युवती को झारखंड से करवाया गया मुक्त, मानव तस्करी का आराेप निराधार

कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र की युवती विद्या भारती नरेटी काे झारखंड से मुक्त करा लिया गया है।

विद्या भारती नरेटी ने गांव में मैसेज भेजकर मदद मांगी। युवती ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और वहां जबरन रोका जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में युवतियों के वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी लगते ही कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने शुक्रवार शाम गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने संपर्क किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्गूकोंदल की युवती को मुक्त कराया।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा के डीएसपी नीरज कुमार ने जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोस्त देव कुमारी ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा देकर गढ़वा बुलाया था, छह मई को अकेले बस से गढ़वा पहुंची। यहां उसे एक मकान में रखा गया, जहां पहले से कांकेर की 15-16 युवतियां मौजूद थीं। युवती ने बताया कि संस्था के लोगों ने रात्रि में कंपनी के नियमानुसार मोबाइल फोन वर्जित होने के कारण मोबाइल फोन को रख लिया, इससे वह डर गई। किसी तरह सुबह उसने अपने चाचा को मैसेज कर पूरी जानकारी दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये भी लिए गए हैं।

डीएसपी नीरज कुमार ने शनिवार काे जानकारी देते हुए बताया कि 30 लड़कियां और 100 लड़के अलग-अलग मकान में रह रहे हैं। सभी बालिग हैं और नौकरी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संस्था अर्थ इंटरप्राइजेज के मालिक बलराम कुमार ने बताया कि उन्होंने साउथ दिल्ली की कंपनी आरएचआई नेचर वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड का फ्रेंचाइजी लिया है। कंपनी का प्रोडक्ट बेचने के लिए लड़के-लड़कियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। डीएसपी ने मानव तस्करी के मामले से इनकार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें