मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

सक्ती : दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सक्ती : दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या

माेटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर वारदात को दिया अंजाम, आरोपिताें की तलाश तेजसक्ती, 26 जून (हि. स.)। सक्ती जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक 25 वर्षीय युवती की उसके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। माेटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (25) के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से पंजाब की स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो युवक माेटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे। एक युवक घर के भीतर गया और पूर्णिमा के बारे में पूछताछ करने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपित ने उस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित माेटरसाइकिल से फरार हो गए।फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और रिश्तेदार बाहर आए तो पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपिताें की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।जिला पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा फोरेंसिक टीम की सहायता से वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। आरोपिताें की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपिताें की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें