मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

योगी सरकार ने चैत्र नवरात्रि में मंदिरों व आश्रमों में लगवाये 11047 पौधे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
योगी सरकार ने चैत्र नवरात्रि में मंदिरों व आश्रमों में लगवाये 11047 पौधे

वन विभाग ने 'शक्ति वाटिका-आस्था व हरियाली' का किया था आगाजलखनऊ। चैत्र नवरात्रि में वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग की तरफ से 'शक्ति वाटिका-आस्था व हरियाली' का आगाज किया था। यह अभियान पहली से 7 अप्रैल तक चला। पहली अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के अटल आवासीय विद्यालय, नवाबगंज तहसील में रुद्राक्ष का पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया था। इस अभियान के तहत 7 दिन में 781 धार्मिक स्थलों पर 11, 047 पौधे लगाए गए। वहीं सर्वाधिक पौधे गोरखपुर मंडल में लगवाए गए। यहां 44 धार्मिक स्थलों पर कुल 1159 पौधे लगाए गए। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज आदि में भी पौधरोपण किए गए।पहली से सात अप्रैल तक चला अभियानवन विभाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (योजना व कृषि वानिकी) दीपक कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह (एक से सात अप्रैल) तक प्रदेश के समस्त जनपदों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर, आश्रम, विद्यालयों आदि में शक्ति वाटिका की स्थापना की गई। प्रदेश में पहली से 7 अप्रैल तक समस्त जनपदों में कुल 781 धार्मिक स्थलों पर कुल 11,047 पौधों का रोपण किया गया।त्रि-शक्ति वृक्षारोपण भी किया गया"शक्ति वाटिका" आस्था एवं हरियाली स्थापना कार्यक्रम में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, मंदिर परिसर के व्यवस्थापक/ पुजारी, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, भक्तों, गैर सरकारी संस्थाओं, नगर पंचायत आदि ने प्रतिभाग किया। कई जगह त्रि-शक्ति वृक्षारोपण (मां दुर्गा हेतु नीम, मां सरस्वती हेतु आम, मां पार्वती हेतु कदंब) भी किया गया। इसके अलावा औषधीय,धार्मिक एवं पारिस्थतिकीय महत्व की प्रजातियों (आम, नीम, गुड़हल, अनार, अशोक, पीपल, बरगद, कदम, तुलसी आदि) का भी रोपण किया गया। कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों ने पौधों को गोद लेकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।मंडल, धार्मिक स्थल, रोपित पौधेगोरखपुर, 44, 1159झांसी, 24, 942लखनऊ, 51, 864मुरादाबाद, 43, 787सहारनपुर, 69, 716कानपुर, 49, 699अयोध्या, 38, 681देवीपाटन, 50, 670आगरा, 25, 614मेरठ, 62, 569चित्रकूट, 25, 493बरेली, 96, 488वाराणसी, 32, 473बस्ती, 21, 444मीरजापुर, 40, 401प्रयागराज, 33, 358अलीगढ़, 58, 349आजमगढ़, 21, 34018 मंडल 781, 11047

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें