मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजद के साथ जाना एक गलती थी, अब ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे : नीतीश कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजद के साथ जाना एक गलती थी, अब ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे : नीतीश कुमार

राजद के साथ जाना एक गलती थी, अब ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे : नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जाना उनकी गलती थी। भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान करगहर में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने यह बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि हमने दो बार गलती की है जिस कारण राजद को बिहार में मजबूत होने का मौका मिला।

नीतीश ने कहा कि पहली बार जब हमने गलती की तो राजद के लोगों को अपने साथ लिया, लेकिन जब गड़बड़ी करने लगे तो उन्हें हटा दिया। भूलवश दूसरी बार भी उन्होंने गलती कर राजद के साथ चले गए, लेकिन अब वह ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे। नीतीश ने कहा कि 2005 में भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने जो सरकार बनाई, उसके बाद बिहार में काफी कुछ बदलाव हुआ।

नीतीश कुमार ने कहा कि जब राजद सत्ता में थी तो हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा होता था। जब जदयू तथा भाजपा साथ आए तो उन लोगों ने इस झगड़े को खत्म कर दिया। उन्होंने सासाराम के भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम को वोट देने की लोगों से अपील की।

सासाराम में सातवें चरण में चुनाव है और नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर काराकाट और जहानाबाद के साथ वोटिंग है। इस बार सासाराम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज राम और भाजपा के शिवेश राम के बीच सीधा मुकाबला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार छेदी पासवान ने जीत हासिल की थी। छेदी पासवान ने 4 लाख 94 हजार 800 वोट हासिल किया था। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार 3 लाख 29 हजार 55 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो बीएसपी उम्मीदवार मनोज कुमार 86 हजार 406 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

सासाराम का जातीय समीकरण

सासाराम लोकसभा क्षेत्र के अंदर 6 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें चैनपुर, चेनारी, मोहनिया, भभुआ, सासाराम और करगहार हैं। यहां पर 70 फीसदी हिंदू आबादी और 25.58 फीसदी मुस्लिम समुदाय की आबादी है। इसके अलावा सिख, इसाई, जैन और बुद्ध धर्म के वोटर्स भी हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यहां पर सवर्ण 22 प्रतिशत वोटर्स हैं। इसके अलावा कुशवाहा 15 प्रतिशत, दलित 20 प्रतिशत हैं। रोहतास जिले का हिस्सा सासाराम लोकसभा क्षेत्र है। रोहतास जिला साल 1972 में बना, इससे पहले शाहाबाद का यह हिस्सा हुआ करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें