डब्ल्यूपीएल का फाइनल मुकाबला आज
डब्ल्यूपीएल का फाइनल मुकाबला आज
नई दिल्ली, 26 मार्च । विमिंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का पहला खिताब अपने नाम करने के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला होगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग कर रही हैं। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का पहला खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। मुंबई में फाइनल मैच खेला जाएगा।





