मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारे रोनी ओ'सुलिवन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लंदन । विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोनी ओ'सुलिवन बुधवार को स्टुअर्ट

बिंगहैम से 13-10 से हारकर स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हो गए।

सात

बार के विश्व चैंपियन ने सोमवार को शेफील्ड में रयान डे को 13-7 से हराकर

रिकॉर्ड 22वीं बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन रिकॉर्ड आठवीं

बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने की उनकी उम्मीद एक कठिन क्वार्टर

फाइनल के बाद खत्म हो गई, क्योंकि 2015 के विश्व चैंपियन बिंगहैम ने आखिरी

छह फ्रेम में से पांच फ्रेम अपने नाम कर लिए।

इस हार के बाद रोनी

विश्व की नंबर 1 रैंकिंग भी खो देंगे जो उन्होंने अप्रैल 2022 से हासिल की

थी जबकि मार्क एलन पहली बार इस सूची में शीर्ष पर होंगे।

इस बीच,

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जड ट्रम्प भी सेमीफाइनल में पहुंचने में

असफल रहे। 2019 के विश्व चैंपियन ट्रम्प को क्वालीफायर जैक जोन्स ने 13-9

से हरा दिया।

जोन्स पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने क्रूसिबल में अपने

दूसरे दौरे में एक कदम और आगे बढ़ते हुए अपने करियर में दूसरी रैंकिंग

इवेंट सेमीफाइनल में जगह बनाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें