मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : बॉक्साइट खनन कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : बॉक्साइट खनन कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक में स्थित बालाजी मार्बल एंड टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि, कंपनी ने अपने वादे पूरे नहीं किए है।उन्होंने कहा कि, कंपनी ने स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं दी है। इसके बजाय बाहर से कर्मचारियों को लाकर नियुक्त किया गया है। स्थानीय स्टाफ के साथ शोषण जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी के खनन एजेंट और डायरेक्टर को लिखित आवेदन देकर तीन दिन का समय दिया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके विरोध में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना और चक्का जाम करने का फैसला किया है। कर्मचारियों ने इस बारे में आज मंगलवार को एसडीएम कुसमी को सूचित कर दिया है। कंपनी और थाना सामरी को भी इसकी जानकारी दी गई है।मिली जानकारी अनुसार, कंपनी को छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-नीलामी के जरिए 257 हेक्टेयर क्षेत्र में बॉक्साइट खनन की अनुमति दी थी। खनन शुरू होने से पहले एसडीएम कुसमी और जनप्रतिनिधियों के साथ समझौता हुआ था। इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। साथ ही ईपीएफ, मेडिकल, बीमा और छुट्टी जैसी कानूनी सुविधाएं देने की बात कही गई थी। लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि, कंपनी ने अपने वादे पूरे नहीं किये है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें