मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

महिला विश्व कप : जीत का खाता खोलने को बेताब श्रीलंका, सेमीफाइनल पर साउथ अफ्रीका की निगाहें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला विश्व कप : जीत का खाता खोलने को बेताब श्रीलंका, सेमीफाइनल पर साउथ अफ्रीका की निगाहें

कोलंबो। महिला विश्व कप 2025 का 18वां मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाना है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 में से चार मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। साउथ अफ्रीका की निगाहें भी अगले दौर में पहुंचने पर हैं।

पाकिस्तान और श्रीलंका ने अब तक 4-4 मुकाबले खेले जाने के बावजूद जीत का खोता नहीं खोला है। श्रीलंका ने भारत के विरुद्ध पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से गंवाया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अगला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया।

श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अगला मैच 89 रन से गंवाया, जिसके बाद न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर मौजूद है।

इस टीम ने इंग्लैंड के विरुद्ध 10 विकेट से मुकाबला गंवाने के बाद न्यूजीलैंड, भारत और बांग्लादेश को शिकस्त दी।

श्रीलंकाई टीम को इस मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा और नीलाक्षी डी सिल्वा से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में इनोका रणवीरा और देवमी विहंगा विपक्षी खेमे को परेशान कर सकती हैं।

दूसरी ओर, ताजमिन ब्रित्स और लौरा वोल्वार्ड्ट साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को मजबूत बनाती हैं, जबकि नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लर्क अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखती हैं।

कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को यहां दोपहर से शाम तक बारिश की आशंका है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल होती जाएगी। यह पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मददगार होगी, जिसके बाद स्पिनर्स हावी हो सकते हैं।

कोलंबो में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

साउथ अफ्रीका की टीम : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रित्स, ऐनी बॉश, एनेरी डर्कसेन, मारिजैन कप्प, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मसबत क्लास, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, नोंदुमिसो शांगसे, अयाबांगा खाका, सुने लुस।

श्रीलंका की टीम : विश्मी गुनारत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, पियमी वात्सला बदलगे, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, माल्की मादरा, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, उदेशिका प्रबोधनी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें