मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

महिला विश्व कप : हरलीन देओल को 'गुडबाय' का इशारा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को आईसीसी ने फटकारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला विश्व कप : हरलीन देओल को 'गुडबाय' का इशारा, साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को आईसीसी ने फटकारा

दुबई। साउथ अफ्रीकी स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आधिकारिक रूप से फटकार लगाई गई है। गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेले गए महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।

बाएं हाथ की 24 वर्षीय स्पिनर को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, व्यवहार, हावभाव या आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।

इस स्पिनर को आधिकारिक फटकार लगाई गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया। यह 24 महीने की अवधि में म्लाबा का पहला अपराध है।

आईसीसी के अनुसार, लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और मामले की गंभीरता के आधार पर एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।

यह घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई, जब म्लाबा ने हरलीन देओल को आउट किया।

विकेट लेने के बाद, जब भारतीय बल्लेबाज मैदान से बाहर जा रही थीं, तो म्लाबा ने उन्हें 'गुडबाय' का इशारा किया।

आईसीसी ने बयान में कहा, "म्लाबा ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी की ओर से प्रस्तावित दंड को स्वीकारा है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी।"

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 251 रन पर सिमट गई। ऋचा घोष ने 77 गेंदों में सर्वाधिक 94 रन बनाए, जबकि प्रतिका रावल ने 37 और स्नेह राणा ने 33 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टीम के लिए 70 रन बनाए, जबकि नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 84 रन बनाए। इसी के साथ विश्व कप 2025 में भारत को पहली हार का सामना करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें