मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास बदलने उतरेगा इंग्लैंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास बदलने उतरेगा इंग्लैंड

लंदन। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इतिहास में ऐसा चौथी बार होगा, जब खिताबी रेस में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले वे 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में भिड़ चुकी हैं और तीनों बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है।

छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया लगातार 6 जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड बनाए रखने के बाद फाइनल में मजबूत दावेदार के तौर पर उतर रही है। मार्च में एलिसा हीली के संन्यास के बाद कप्तानी संभालने वालीं सोफी मोलिनेक्स की अगुवाई में, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 8 विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई।

शानदार टीम डेप्थ इस टीम की सबसे बड़ी ताकत रही है, जिसमें एलिस पेरी, बेथ मूनी, एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम जैसी कई मैच-विनर शामिल हैं।

वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 40 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी वाली टीम अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहती है। इस टीम ने साल 2009 में इकलौता खिताब अपने नाम किया था। शार्लेट एडवर्ड्स के नेतृत्व में नए कोचिंग सेटअप के साथ, इंग्लैंड की यह नई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगी।

दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 45 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 22 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि 20 मैच इंग्लैंड के नाम रहे। इस बीच दो मैच टाई भी रहे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), एशले गार्डनर (उप-कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ (उप-कप्तान), निकोला कैरी, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम और ताहलिया विल्सन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।

इंग्लैंड की टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिंसी स्मिथ, ईसी वोंग और डैनी वायट-हॉज।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें