मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड टॉप पर कायम, साउथ अफ्रीका को फायदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड टॉप पर कायम, साउथ अफ्रीका को फायदा

नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

वेस्टइंडीज की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। कैरेबियाई टीम के अब 3 मुकाबलों के बाद 6 प्वाइंट्स हो गए हैं। हालांकि, ग्रुप बी में वेस्टइंडीज अभी भी दूसरे नंबर पर ही बरकरार है। बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को महज 98 रनों के स्कोर पर रोका।

हेली मैथ्यूज ने सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कैरेबियाई टीम ने 99 रनों के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड 2 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, स्कॉटलैंड चौथे, श्रीलंका पांचवें और आयरलैंड छठे नबंर पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के साथ ही श्रीलंका के 3 मुकाबलों के बाद 2 ही प्वाइंट हैं।

ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के 3 मुकाबलों में 6 प्वाइंट्स हैं।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम को टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। भारतीय टीम के 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने 159 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

वहीं, साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ मिली जीत का फायदा मिला है और टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर अब तीसरे नंबर पर आ गई है।

साउथ अफ्रीका के 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है। बांग्लादेश के भी 4 प्वाइंट हैं, लेकिन वह नेट रनरेट के मामले में साउथ अफ्रीका से पीछे है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और आयरलैंड की टीमें पहले ही अगले राउंड की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें