मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम ने साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया।

आयरलैंड से मिले 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी जोन्स महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेलनी वाली डैन व्याट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 16 रन बनाकर आउट हुईं।

एलिस कैप्सी भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुईं। 35 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही इंग्लिश टीम की पारी को कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट ने संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

नाइट ने 23 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया, जबकि नैट साइवर 48 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुईं। 48 रनों की अपनी पारी में इंग्लिश कप्तान ने 4 चौके लगाए। फ्रेया केम्प महज 2 रन बनाकर रनआउट हुईं। डैनी गिब्सन 4 और चार्ली डीन चार रन बनाकर नाबाद रहीं और इंग्लैंड को जीत दिलाकर लौटीं। गेंदबाजी में आयरलैंड की तरफ से एमी मग्वायर और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 118 रन लगाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एमी हंटर महज 6 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान गैबी लुईस बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।

अलाना डेलजेल 18 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, प्रेंडरगैस्ट 18 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। रेबेका स्टोकेल 9 रन ही बना सकीं, जबकि लिआ पॉल 10 रन बनाकर आउट हुईं।

अंत के ओवरों में लुईस लिटिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि चार्ली डीन ने महज 11 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके। गिब्सन ने भी दो विकेट निकाले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें