मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

महिला प्रीमियर लीग: नंदनी शर्मा ने की दीप्ति शर्मा की बराबरी, हैट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज बनीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला प्रीमियर लीग: नंदनी शर्मा ने की दीप्ति शर्मा की बराबरी, हैट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज बनीं

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को एक रोमांचक मुकाबला नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। नंदनी ने हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए। आइए जानते हैं कि नंदनी शर्मा कौन हैं।

नंदनी शर्मा का जन्म 20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में हुआ था।

दाएं हाथ की इस प्रभावशाली तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में 20 लाख में खरीदा था।

दिल्ली कैपिटल्स के भरोसे पर नंदनी शर्मा पूरी तरह से खरी उतरी हैं। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सारे गेंदबाज प्रभावहीन नजर आए, लेकिन नंदनी ने अपनी गेंदबाजी से गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान किया। नंदनी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए।

नंदनी ने गुजरात जायंट्स की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को झकझोर दिया। उन्होंने 95 रन पर खेल रही सोफी डिवाइन को आउट कर अपना पहला विकेट लिया, जो गुजरात की पारी के लिए बड़ा झटका था। इसके बाद नंदनी आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने लौटीं और वहीं मैच का सबसे नाटकीय पल देखने को मिला।

गुजरात की पारी के अंतिम ओवर में नंदनी ने चार विकेट चटकाए, जिसमें एक यादगार हैट्रिक भी शामिल थी। इस हैट्रिक में पहले कनिका आहूजा स्टंप आउट हुईं, जब वह आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रही थीं। अगली गेंद पर नंदनी ने राजेश्वरी गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया और फिर आखिरी गेंद पर रेणुका ठाकुर के स्टंप्स उखाड़कर महिला प्रीमियर लीग में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली नंदनी दूसरी भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले दीप्ति शर्मा ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की इस्सी वोंग और ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस के नाम भी महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है।

नंदनी शर्मा के प्रदर्शन में अगर निरंतरता रही तो वे जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हो सकती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें