महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी: रेलवे की सोनिया लाठेर, तमिलनाडु की एस कलाईवानी की विजयी शुरुआत
ग्रेटर
नोएडा, 22 दिसंबर 2016 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेलवे
स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की सोनिया लाठेर और तमिलनाडु की एस
कलाईवानी ने 7वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के शुरुआती
दिन शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
सोनिया ने 57 किग्रा के शुरुआती दौर के मैच में मध्य प्रदेश की माही लामा के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और 5-0 से आसान जीत हासिल की।
पिछले
संस्करण की रजत पदक विजेता कलाईवानी ने 48 किग्रा मैच में केरल के मिलानो
एमजे को शिकस्त दी। कलाइवानी अब अगले दौर में हरियाणा की गितिका से
भिड़ेंगी, जिन्होंने राउंड 1 में रेफरी स्टॉपिंग द कॉन्टेस्ट (आरएससी) के
जरिये तेलंगाना की मेराज बेगम को हराया था।
इस बीच, 2021
एशियाई युवा चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता उत्तराखंड की निवेदिता कार्की
(48 किग्रा) ने राउंड 2 में आरएससी से मेघालय की वेरोनिका सोहशांग को
हराया।
मौजूदा विश्व चैंपियन स्वीटी बूरा (81 किग्रा),
2022 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा (60 किग्रा) और टोक्यो
ओलंपियन पूजा रानी (75 किग्रा) भारतीय मुक्केबाजी महासंघ द्वारा आयोजित
प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दूसरे दिन अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
मौजूदा
टूर्नामेंट में शीर्ष सम्मान के लिए 12 भार वर्गों में 300 से अधिक
मुक्केबाज प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। फाइनल 27 दिसंबर को खेला जाएगा।
रिंकू (52 किग्रा) और तन्नु (57 किग्रा) हरियाणा की अन्य मुक्केबाज थीं जिन्होंने जीत दर्ज की और 16वें दौर में प्रवेश किया।





