मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:24 · नई दिल्ली संस्करण

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेंगलुरु। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) ने घोषणा की है कि पहली बार होने वाले 'विमेंस टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड' की मेजबानी भारत के साथ-साथ श्रीलंका भी करेगा। यह टूर्नामेंट 11 से 25 नवंबर तक खेला जाना है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में 21 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच होगा। यह मुकाबले नई दिल्ली, बेंगलुरु और कोलंबो में खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीमें हिस्सा लेंगी।

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) इस वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है।

मूल रूप से यह आयोजन नई दिल्ली, बेंगलुरु और नेपाल की राजधानी काठमांडू में होना था, लेकिन नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 15 सितंबर को वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (डब्ल्यूबीसीसी) की वर्चुअल बैठक में पाकिस्तान से जुड़े मुकाबले कोलंबो (श्रीलंका) में कराए जाने का फैसला लिया गया।

इसके साथ ही कोलंबो को टूर्नामेंट का अतिरिक्त सह-मेजबान शहर भी बनाया गया है। सीएबीआई अधिकारी अब कोलंबो में अपने समकक्षों से मिलकर तैयारियों का जायजा लेंगे।

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जी. किवादासन्नावर ने कहा, "यह वर्ल्ड कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, यह साहस, कौशल और समावेशिता का उत्सव है। भारत में इसकी मेजबानी करना गर्व की बात है।

मुझे विश्वास है कि हमारी बेटियां इस अवसर पर खरा उतरते हुए लाखों लोगों को प्रेरित और देश को गौरवान्वित करेंगी।"

भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने साल 2023 में आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उस समय ब्लाइंड क्रिकेट की शुरुआत हुई थी और फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

अब एक बार फिर पूरी दुनिया की नजरें भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर होंगी, जो मैदान पर निडर क्रिकेट खेलते हुए इतिहास रचना चाहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें