मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

महिला बिग बैश लीग: पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 4 विकेट से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला बिग बैश लीग: पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 4 विकेट से हराया

मेलबर्न। महिला बिग बैश लीग 2025 का 25वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मेलबर्न में खेला गया। कप्तान सोफी डिवाइन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने मैच 4 विकेट से जीता।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर मेलबर्न रेनेगेड्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज निकोल फाल्टुम ने 28 गेंद पर 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 41 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, सारा कोयटे ने 24, जॉर्जिया वॉरहेम ने 21 और एलिसा कैप्सी ने 14 रन बनाए।

पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए क्लोई एन्सवर्थ, कप्तान सोफी डिवाइन, और एमी एड्गर ने 2-2, जबकि अलाना किंग और लिली मिल्स ने 1-1 विकेट लिए।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स को विकेटकीपर बल्लेबाज बेन मूनी और सोफी डिवाइन ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 57 रन की तूफानी साझेदारी की।

डिवाइन 24 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुईं। मूनी ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए। मूनी की पारी में 4 चौके शामिल थे। इसके अलावा मैडी डेर्क ने 15 और फ्रेया कैंप ने 18 रन बनाए।

मजबूत ओपनिंग के साझेदारी के बाद पर्थ का मध्यक्रम बिखरा, इसके बावजूद मैच का परिणाम उनके पक्ष में रहा।

पर्थ ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

मेलबर्न की तरफ से एकमात्र प्रभावशाली गेंदबाज एलिस कैप्सी रहीं। कैप्सी ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। जॉर्जिया वॉरहेम और सारा कोयटे ने 1-1 विकेट लिए।

मैच में 2 विकेट लेने और 24 गेंद पर तूफानी 46 रन की पारी खेलने वाली पर्थ स्कॉर्चर्स की कप्तान सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें