मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू की हैट्रिक से श्रीलंका का जलवा, इंडोनेशिया 75 रन से हारा

दुबई। कप्तान चामरी अट्टापट्टू के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने बुधवार को विमेंस एशिया कप 2026 के छठे मुकाबले मे इंडोनेशिया के खिलाफ 75 रन से बड़ी जीत हासिल की।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन87 बार पढ़ा गया
विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू की हैट्रिक से श्रीलंका का जलवा, इंडोनेशिया 75 रन से हारा

दुबई। कप्तान चामरी अट्टापट्टू के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने बुधवार को विमेंस एशिया कप 2026 के छठे मुकाबले मे इंडोनेशिया के खिलाफ 75 रन से बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में अट्टापट्टू ने 3.3 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसमें अंतिम गेंदों पर हैट्रिक भी शामिल रही।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। टीम को 5 के स्कोर पर इमेशा दुलानी (3) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद कप्तान अट्टापट्टू ने संजना काविंदी के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 रन जोड़े।

संजना 15 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि अट्टापट्टू 13 गेंदों में 9 ही रन बना सकीं।

इस टीम ने 62 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद निलाक्षिका सिल्वा ने काव्या काविंदी के साथ सातवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया।

निलाक्षिका 35 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि काव्या ने नाबाद 15 रन बनाए। विपक्षी खेमे से नी लुह देवी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। सांग मेप्रियानी ने 2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में इंडोनेशिया 18.3 ओवरों में सिर्फ 49 रन पर सिमट गई। मारिया कोराजोन (6) ने रहमावती पंगेस्तुती (10) के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवरों में 18 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

छठे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चामरी अट्टापट्टू ने विकेट हासिल किए। उनके पास हैट्रिक का शानदार मौका था, लेकिन यहां कामयाबी हाथ नहीं लग सकी।

इंडोनेशियाई टीम 17.3 ओवरों में 46 रन तक 7 विकेट गंवा चुकी थी। अगला ओवर एक बार फिर से चामरी अट्टापट्टू के हाथों में था, जिन्होंने 19वें ओवर की शुरुआत नी कादेक अरियानी (2) को बोल्ड करने के साथ की।

अगली गेंद पर उन्होंने सांग मेप्रियानी (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर लक्ष्मी परिमिता (0) को एलबीडब्ल्यू करने के साथ आखिरकार अट्टापट्टू ने हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ श्रीलंका ने 75 रन से जीत हासिल की।

श्रीलंका की तरफ से अट्टापट्टू ने 7 विकेट निकाले, जबकि काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी और कविशा दिलहारी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें