मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में महिलाएं असुरक्षित, बेबस और खतरे में : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य में महिलाएं असुरक्षित, बेबस और खतरे में : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं असुरक्षित, बेबस और खतरे में हैं। सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने की बात की पर भत्ता की जगह सिर्फ बेरोजगारी दे दिया।उन्होंने कहा कि ठगबंधन की सरकार ने आधी आबादी को इन पांच सालों में सिर्फ ठगने का कार्य किया है। झूठ के सिंहासन पर बैठी जेएमएम की सरकार के मकड़जाल वाली स्थिति के बारे में घर-घर जाकर महिलाएं बताएंगी। जनता इस सरकार को उसकी करनी का फल जरूर देगी।झारखंड भाजपा संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मी कांत वाजपेई ने कहा कि सामने चुनाव रूपी युद्ध का मैदान है। हमारी महिला, बहनें वीरांगनाएं हैं। मिल कर युद्ध लड़ेंगी और जीतेंगी।क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं राजनीति में रुचि ले रही हैं, अच्छा संकेत है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आगे आना है और जनहित में भाजपा की सरकार लाने का काम करना है। आरती सिंह ने कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं आगामी कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि सभी बहनों को मिलकर संगठन द्वारा दिये गए कार्यक्रम को करना है। मिलकर काम करने से हम जरूर सफल होंगे, ये विश्वास है। हमारी सभी बहनें घर घर जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को बताएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगी।कार्यक्रम में महामंत्री सीमा सिंह के अलावा रेणू तिर्की, प्रदेश झारखंड महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कुमुद झा, बबीता झा, रूपा सिंह, विनीता कुमारी, सम्पा साह, अर्चना सिंह, नीलम चौधरी, रमा सिन्हा, सभी आमंत्रित सदस्य, कार्यसमिति एवं सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की सदस्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें