मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, सरकार ने बढ़ाई 'लाड़ली बहना योजना' की राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, सरकार ने बढ़ाई 'लाड़ली बहना योजना' की राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि को 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीना करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई।

मार्च 2023 से 1000 रुपए मासिक आर्थिक सहायता राशि के साथ यह योजना शुरू की गई थी। सितंबर 2023 से 1,250 रुपए मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' में 250 रुपए की वृ‌द्धि कर नवंबर 2025 से 1500 रुपए मासिक आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गई है।

बैठक में फैसला लिया गया कि 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1 करोड़ 26 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि भेजी जाएगी।

योजना में 250 रुपए की वृ‌द्धि किए जाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,793 करोड़ 75 लाख रुपए के अतिरिक्त बजट की जरूरत होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 20,450 करोड़ 99 लाख रुपए संभावित व्यय होगा।

इसके अलावा, बैठक में आचार्य शंकर संग्रहालय 'अद्वैत लोक' के निर्माण के लिए मंजूर लागत को बढ़ाने का फैसला लिया गया।

जून 2025 में 2195 करोड़ 54 लाख रुपए मंजूर किए गए थे, लेकिन सोमवार को मंत्रिमंडल ने इसमें संशोधन करते हुए लागत 2424 करोड़ 369 लाख रुपए करने की स्वीकृति दी।

संस्कृति विभाग की ओर से ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना में आचार्य शंकर की 108 फीट की बहुधातु प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन पर आधारित शंकर संग्रहालय 'अ‌द्वैत लोक' का निर्माण, आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय वेदांत संस्थान और अद्वैत निलयम के निर्माण कार्य किए जाएंगे।

मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने शासकीय भवनों में 'पीपीपी' मॉडल पर सोलर रूफटॉप संयंत्रों को मंजूरी दी है। वहीं, खंडवा जिले के मांधाता में सिविल कोर्ट की स्थापना के साथ 7 नए पदों के सृजन का फैसला लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें