देर रात बोरी में बंद मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर
/ बालोद । बालोद जिले में रविवार की देर रात एक महिला की
लाश बोरी में मिली है। जहां किसी ने बोरी को सड़क किनारे फेंक दिया और वह
फरार हो गया। मृत महिला की पहचान छोटी साहू के रूप में की गई है। ग्रामीणों
की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो महिला की लाश थी।
बताया जा रहा है कि मृतका रमतरा गांव की रहने वाली है। मामला गुरुर थाना
क्षेत्र का है।
मामले में सीएसपी राजेश बागड़े ने बताया कि, पुलिस
को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम तितुरगाहन के पास बोरे में कोई लाश
फेंक कर गया है। बोरे में से लाश दिख रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर
पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में बोरी खोलकर देखा तो महिला की लाश मिली।
महिला की शिनाख्त हो चुकी है। महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच
पड़ताल शुरू कर दी है।
जांच के दौरान पता चला कि मृत महिला शनिवार
को धमतरी जाने की बात कह कर घर से निकली थी, तभी से वह लापता थी। रविवार
को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी लाश बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंक दिया
था। पुलिस महिला के परिजनों सहित सभी संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतिका छोटी साहू गांव के ही रामखिलावन की दूसरी पत्नी
थी, धमतरी जाने के बाद से वो लापता थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर
रही है।





