मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

वोल्वार्ड्ट और मुथुसामी ने जीता अक्टूबर महीने का 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वोल्वार्ड्ट और मुथुसामी ने जीता अक्टूबर महीने का 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

नई दिल्ली। आईसीसी ने अक्टूबर 2025 के लिए पुरुष और महिला वर्ग के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार दोनों ही वर्ग के पुरस्कार दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को मिला है। महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने अक्टूबर महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता है, जबकि पुरुष वर्ग का पुरस्कार लेग स्पिनर सेनुरन मुथुसामी को दिया गया है।

लौरा वोल्वार्ड्ट का महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन रहा। अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर वो दक्षिण अफ्रीका को पहली बार वनडे विश्व कप के फाइनल में लेकर आईं थी। अक्टूबर महीने में वोल्वार्ड्ट ने कुल 8 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 470 रन बनाए थे। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली गई 169 रन की यादगार पारी भी शामिल है।

इसी प्रदर्शन के दम पर वोल्वार्ड्ट को अक्टूबर महीने का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वोल्वार्ड्ट ने इस पुरस्कार के दौर में शामिल भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को पछाड़ा।

सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने पर वोल्वार्ड्ट ने कहा, "टूर्नामेंट जीतना आदर्श होता, लेकिन हमें अपनी जीत और अपने अटूट जज्बे पर गर्व है, साथ ही हमें पूरा विश्वास है कि आईसीसी विश्व कप खिताब हमारी पहुंच में है। मैं सभी के समर्थन की सराहना करती हूं और मैदान पर आपको गौरवान्वित करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी।

वोल्वार्ड्ट ने भारत के खिलाफ 2 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में भी शतक लगाया था, लेकिन अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सकी थीं।

पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर सेनुरन मुथुसामी ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। इस दौर में शामिल पाकिस्तान के नोमान अली और अफगानिस्तान के राशिद खान को उन्होंने पछाड़ा। मुथुसामी ने अक्टूबर में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 11 विकेट लेने के साथ ही 106 रन बनाए थे।

मुथुसामी ने कहा, "आईसीसी द्वारा अक्टूबर महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिलना खुशी को और बढ़ाने वाला है। इस साल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के लिए खेलना बहुत गर्व की बात है। मुझे पाकिस्तान में इतनी प्रतिस्पर्धी श्रृंखला का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला और मुझे गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देकर खुशी हो रही है। आने वाले वर्षों में टीम के लिए और उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हूं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें