मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

साय सरकार के तीन माह में ही स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीज़ दर दर भटकने मजबूर : दीपक बैज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय

जनता पार्टी की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से

चरमरा गई है। सरकारी अस्पतालों में मरीज को ना समुचित मात्रा में दवा मिल

पा रही है, न जांच हो पा रहा है और ना ही समुचित इलाज का प्रबंध है। डबल

इंजन की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ को केंद्र से पिछले सवा माह से टीवी

की दवाई की सप्लाई भी बंद कर दी गई है, जिससे टीवी के मरीज बे मौत मरने

मजबूर हैं। साय सरकार आने के बाद से विगत तीन महीना में प्रशासन की उपेक्षा

और घोर लापरवाही के चलते 20 करोड़ से अधिक की पोलियो वैक्सीन एक्सपायर हो

गई है। हितग्राहियों को वैक्सीन लगवाने, व्यवस्था करने या सुपरविजन तक की

जहमत उठाना भाजपा की सरकार ज़रूरी नहीं समझती है।

दीपक बैज

ने कहा कि साय सरकार की उपेक्षा के चलते ही लगभग 300 करोड़ से अधिक का टेस्ट

किट विगत तीन माह के दौरान एक्सपायर होकर अनुपयोगी हो चुके हैं। भाजपा की

साय सरकार का पूरा फोकस केवल नए-नए तरह के उपकरण, दवा और केमिकल खरीद में

है ताकि जमकर कमीशनखोरी की जा सके लेकिन अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने,

जांच दवा और इलाज की समुचित व्यवस्था करने में साय सरकार की कोई रुचि नहीं

है। भाजपा के 15 साल में चार सरकारी मेडिकल कॉलेज बने थे। कांग्रेस के विगत

5 वर्षों के कार्यकाल में आठ सरकारी नये मेडिकल कॉलेज बने। सभी जिला

अस्पतालों को मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के रूप में उन्नयन किया गया था। सभी

ब्लाॅक अस्पतालों में भर्ती की सुविधा शुरू की गयी थी। 1900 से अधिक वेलनेस

सेंटर संचालित थे। कांग्रेस के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य का

इंफ्रास्ट्रक्चर तीन गुना अधिक बेहतर हुआ था। साय सरकार की अकर्मण्यता के

चलते ही पूर्ववर्ती सरकार के दौरान संचालित हमर अस्पताल, हाट बाजार

क्लिनिक, मोहल्ला क्लीनिक, शहरी स्लम चिकित्सा केंद्र में भी बदहाली का आलम

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें