मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

विंबलडन 2026: किन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विंबलडन 2026: किन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?

नई दिल्ली। विंबलडन की शुरुआत 29 जून से हो रही है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर पुरुष और महिला खिलाड़ी का सपना खिताब जीतना होता है। इसकी वजह विंबलडन का चार प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम में से एक होना है।

इस खिताब को जीतने के बाद किसी भी टेनिस खिलाड़ी का करियर ग्राफ बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि विंबलडन 2026 का खिताब जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार (पुरुष या महिला) कौन हैं?

जानिक सिनर: विंबलडन 2026 में पुरुष एकल खिताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदार इटली के जानिक सिनर हैं। 4 ग्रैंड स्लैम जीत चुके सिनर ने पिछला विंबलडन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता था।

इस बार अल्काराज फिटनेस की परेशानी की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में 24 साल के सिनर एकल खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

नोवाक जोकोविच: टेनिस इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार 39 साल के सर्बिया के नोवाक जोकोविच उम्र की बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

जोकोविच के पास अपार अनुभव है, जो युवाओं पर भारी पड़ सकता है। जोकोविच पूर्व में 7 बार (2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022) विंबलडन एकल खिताब जीत चुके हैं। उनकी नजर 8वीं बार इस खिताब पर अपना नाम दर्ज करने की है।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव: फ्रेंच ओपन 2026 का एकल खिताब जीतने वाले जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी विंबलडन 2026 एकल का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

इगा स्वियाटेक: विंबलडन 2026 में महिला एकल खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में पोलैंड की इगा स्वियाटेक का नाम बेहद प्रभावी है। छह बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी इगा ने विंबलडन 2025 का महिला एकल का खिताब जीता था।

आर्यना सबालेंका: विंबलडन 2026 में महिला एकल खिताब जीतने के रूप में दूसरी प्रबल दावेदार बेलारूस की आर्यना सबालेंका हैं। 4 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी आर्यना को अपने पहले विंबलडन खिताब का इंतजार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें