मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला एक करोड़ रुपये का बीमा चेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला एक करोड़ रुपये का बीमा चेक

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस के अंतर्गत थाना चांपा में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को आज सोमवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता पुलिस विभाग की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।उल्लेखनीय है कि आरक्षक प्रहलाद दिनकर का 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के बाद अपने घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में मौके पर ही निधन हो गया था। इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सतत प्रयासों के बाद आज साेमवार 2 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा के शाखा प्रबंधक रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा तथा बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।पुलिस विभाग द्वारा दी गई इस आर्थिक सहायता को स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर के परिवार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिससे उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें