मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप, कहा- बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों को भगाती और बचाती है भाजपा पूछा, अब क्यों चुप हैं पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप, कहा- बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों को भगाती और बचाती है भाजपा  पूछा, अब क्यों चुप हैं पीएम मोदी

तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप, कहा-

बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों को भगाती और बचाती है भाजपा

पूछा, अब क्यों चुप हैं पीएम मोदी

पटना।लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पूरे देश में चुनावी प्रचार तेज है। वहीं बिहार में भी एनडीए और इंडिया गठबंधन के लोगों के द्वारा चुनावी प्रचार किया जा रहा है। वहीं इस दौरान पक्ष विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जोरदार निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, पीएम मोदी झूठे प्रधानमंत्री हैं। वो झूठे, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को बचाकर अपने में मिला लेते हैं। बीजेपी और मोदी जी का यही मॉडल है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के लोग दोषियों को भागाने और बचाने का काम करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए का सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि एनडीए का सफाई हो चुका है और यह लोग बिल्कुल घबराहट में है और अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, बीजेपी का काम बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को भगाओ का है।वहीं कर्नाटक के जीडीएस के संसद के यौन उत्पीड़न मामले में उन्होंने कहा कि समझ लीजिए प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं। जिनके लिए मंच शेयर करते हैं और जिनके लिए वोट मांगते हैं। वह आज 2000 से ज्यादा महिलाओं के यौन शोषण मामले में फरार हो गया लेकिन प्रधानमंत्री या भारतीय जनता पार्टी कुछ नहीं बोलता है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मुस्लमानों से अपील करना कि अगर हमें वोट नहीं देंगे तो 2005 के पूर्व की स्थिति होगी, इसको लेकर उन्होंने कहा कि उन पर मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं उनकी क्या स्थिति हो गई है यह तो डराने धमकाने वाली बात है मैं इतना ही कर सकता हूं कि एनडीए का सफाया हो चुका है एनडीए के लोग घबराहट में है।तेजस्वी यादव ने बीजेपी के जातिवाद और परिवारवाद खत्म करने के बयान पर उन्होंने कहा कि, हास्यास्पद बयान है। पहले ये लोग अपने घर से तो परिवारवाद खत्म करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें