मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग से लोकसभा मे कांग्रेस का प्रत्याशी कौन ! सस्पेंस है बरकरार जयशंकर पाठक के नाम की है चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हजारीबाग से लोकसभा मे कांग्रेस का प्रत्याशी कौन !  सस्पेंस है बरकरार  जयशंकर पाठक  के नाम  की  है चर्चा

हजारीबाग से लोकसभा मे कांग्रेस का प्रत्याशी कौन ! सस्पेंस है बरकरार

जयशंकर पाठक के नाम की है चर्चा

हजारीबाग।हजारीबाग लोकसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। हलाकि हजारीबाग का उम्मीदवार कौन होगा इस बाबत पार्टी नेता कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। सूत्र बताते है की दो दिन पूर्व तक पार्टी के अंदर बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद का नाम आगे चल रहा था। लोगो के अनुसार 12 मार्च को बडकागांव के विधायक अंबा प्रसाद के हजारीबाग हुडहुडू स्थित आवास पर ईडी का छापा पडते ही मामला मे ट्विस्ट आया । अब कांग्रेस की ओर से जयशंकर पाठक का नाम हजारीबाग लोकसभा सीट से आगे चलने की बात कही जा रही है।यह अलग बात है की भाजपा की ओर से हजारीबाग सीट पर मनीष जायसवाल को प्रत्याशी की घोषणा किए जाने के बाद हजारीबाग लोकसभा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम आगे चल रहा था,पूरे संसदीय क्षेत्र से उनके समर्थक हजारीबाग सीट से चुनाव लडने का आग्रह किया था,लेकिन पूर्व मंत्री श्री सिन्हा के द्वारा अपना पता नही खोलने पर बडकागांव विधायक अंबा प्रसाद का नाम आगे चलने की बात पार्टी सूत्रो द्वारा दी गई ।हलाकि ईडी की छापा विधायक अंबा व उनके करीबी के यहा पडने के बाद विधायक अंबा ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा की भाजपा ने हजारीबाग व चतरा लोकसभा सीट से चुनाव लडने का ऑफर दिया था बात नही मानने पर परेशान करने को लेकर भाजपा ने हमारे यहा ईडी का छापा मरवाने का आरोप लगाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें