मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

कौन हैं रामेश्वर तेली? हिमंता बिस्वा सरमा कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कौन हैं रामेश्वर तेली? हिमंता बिस्वा सरमा कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार और मंत्रियों ने शपथ ली है। सीएम सरमा के साथ रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिमंता कैबिनेट में शामिल रामेश्वर तेली कौन हैं?

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर तेली ने दुलियाजन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। वे कांग्रेस के ध्रुबा गोगोई को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज कर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ को साबित किया।

इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में रामेश्वर तेली ने डिब्रूगढ़ सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल के लिए यह सीट छोड़ दी थी।

अब उनको हिमंता कैबिनेट में जगह मिली है।

रामेश्वर तेली असम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 14 अगस्त 1970 को जन्मे रामेश्वर तेली ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ऑल असम टी ट्राइब स्टूडेंट एसोसिएशन के साथ शुरू की थी। वर्ष 2001 में वे दुलियाजन सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और 2011 तक इसी सीट से एमएलए रहे।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जब उन्होंने जीत दर्ज की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्र में उनको मंत्री बनाया गया। उनको खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और मजदूर एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा उनको पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय में भी राज्य मंत्री बनाया गया।

बता दें कि दुलियाजन विधानसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां वर्ष 2001 में भाजपा के टिकट पर उतरे रामेश्वर तेली जीते। 2006 में भी उनको जीत मिली। अब एक बार फिर उन्होंने इस सीट से चुनाव जीता है। रामेश्वर तेली चाय बागान श्रमिकों के समुदाय से आते हैं। इनका मंत्रिमंडल में शामिल होना राज्य के चाय श्रमिकों और पिछड़े वर्गों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें