मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा से कौन होगा बीजेपी का उम्मीदवार, सस्पेंस बरकरार ? जदयू भी कर रहा है दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चतरा से कौन होगा बीजेपी का उम्मीदवार, सस्पेंस बरकरार ? जदयू भी कर रहा है दावा

लोस चुनाव: चतरा से कौन होगा बीजेपी का उम्मीदवार, सस्पेंस बरकरार ? जदयू भी कर रहा है दावा

रांची: चतरा लोकसभा सीट से बीजेपी किसे उम्मीदवार घोषित करेगी, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के कई नेता टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें कई बड़े नेताओं का भी नाम शामिल है। इधर झारखंड जदयू ने भी चतरा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। जदयू को उम्मीद है कि चतरा सीट इनके खाते में आयेगा। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन चतरा, धनबाद और गिरिडीह सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वर्तमान में चतरा लोकसभा सीट से बीजेपी के सुनील सिंह सांसद हैं। चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पलामू के चतरा, लातेहार और पांकी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। चतरा लोकसभा सीट को लेकर इलाके में बाहरी और भीतरी को लेकर आवाज भी उठने लगी है। जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र में अंदरूनी और बाहरी विवादों और आपसी सहमति के अभाव के कारण उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गयी है। बीजेपी से टिकट की रेस में वर्तमान सांसद सुनील सिंह, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, पार्टी के कालीचरण सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह समेत कई नाम हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें