मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

जब लालूजी भाजपा से नहीं डरे तो उसका बेटा डर जायेगा : तेजस्वी प्रसाद -भाजपा में चले जाओ तो राजा हरिश्चंद्र और भाजपा से लड़ो तो बेईमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जब लालूजी भाजपा से नहीं डरे तो उसका बेटा डर जायेगा : तेजस्वी प्रसाद -भाजपा में चले जाओ तो राजा हरिश्चंद्र और भाजपा से लड़ो तो बेईमान

जब लालूजी भाजपा से नहीं डरे तो उसका बेटा डर जायेगा : तेजस्वी प्रसाद

-भाजपा में चले जाओ तो राजा हरिश्चंद्र और भाजपा से लड़ो तो बेईमान

अररिया। अररिया के पलासी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने राजद उम्मीदवार शाहनवाज आलम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर प्रहार किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब लालूजी भाजपा से नहीं डरे तो उसका बेटा डर जायेगा।तेजस्वी ने कहा कि वह मुद्दे की बात करने आए हैं। आज देश का दुश्मन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी है। जिससे जनता जूझ रही है। लेकिन भाजपा न तो पढ़ाई, न दवाई, न कमाई और न सिंचाई की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में किए गए अच्छे दिन का वादे भूल गए हैं। 2014 में किए गए वादे 2019 में भूल गए तो 2019 की बात 2024 के चुनाव में भूल गए हैं।उन्होंने बिहार को विशेष राज्य और पैकेज देने की बात कही थी, जो अब तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अररिया में मक्का और मखाना की खेती बड़े पैमाने पर होती है। किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं खोला गया।उन्होंने कहा कि 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने लाखों नौकरियां दी। विकास मित्र, टोला सेवक, तालिमी मरकज,और शिक्षामित्र के मानदेय को दुगना करने का काम किया। जाति आधारित जनगणना के साथ-साथ आईटी पॉलिसी, स्पोर्ट्स पॉलिसी और टूरिज्म पॉलिसी डेवलप करने का काम किया। निवेशकों को बुलाकर बिहार में निवेश करवा रहे थे। और जब हम लोग यह काम कर रहे थे और नौकरी दे रहे थे तो भाजपा वालों ने चाचाजी को हाईजैक कर लिया। लेकिन वह उनका इज्जत करते हैं। चाचाजी बुजुर्ग और अभिभावक हैं।तेजस्वी प्रसाद ने कहा कि भाजपा में चले जाओ तो राजा हरिश्चंद्र और भाजपा से लड़ो तो बेईमान और चोर। उन्होंने बेंगलुरु में एनडीए के सांसद द्वारा 3 हजार लड़कियों के शोषण का मामला उठाते हुए कहा कि 26 अप्रैल को हुए चुनाव के बाद उन्हें विदेश भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें