मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में महिला शिक्षक की सजा से छात्रा अपने पैराें नहींं हाे पा रही खड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में महिला शिक्षक की सजा से छात्रा अपने पैराें नहींं हाे पा रही खड़ी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में टॉयलेट जाने को लेकर महिला शिक्षिका द्वारा दी गई सजा के कारण दूसरी कक्षा की एक छात्रा खड़े होने और चलने फिरने की हालत में नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैरों की मांस पेशियां चाेटिल है।पीड़ित छात्रा आठ साल की समृद्धि गुप्ता ने मीडिया काे शनिवार को बताया कि स्कूल में टॉयलेट जाते समय रास्ते में शिक्षिका नम्रता गुप्ता मोबाइल चलाते हुए मिली। उन्हाेंने समृद्धि सेे कक्षा से बाहर आने का कारण पूछा जिस पर छात्रा ने उन्हें बताया कि वह टायलेट जा रही है।जवाब सुनने के बाद शिक्षिका ने उसे दो डंडे मारे और कक्षा में लाकर 100 बार उठक-बैठक कराई।इस बीच सीतापुर बीईओ इंदु तिर्की ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । आगामी दो दिनों में शिक्षा विभाग की टीम मामले की जांच करेगी और यदि शिक्षिका दोषी पाई जाती हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वहीं जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा का कहना है कि मामले के बारे में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिली तो मामले की जांच कराई जाएगी।पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसके घुटने के नीचे दर्द होने लगा और वह चल फिर नहीं पा रही है। निजी अस्पताल में उसका इलाज करने वाले चिकित्सक के अनुसार समृद्धि के पैरों की मांस पेशियां चाेटिल हैं जिसके कारण वह खड़ी नहीं हो पा रही है । समृद्धि के पिता मनोज गुप्ता अंबिकापुर में काम करते हैं। वह अपने पिता के भाई अनुराग गुप्ता के घर गुतुरमा में रहकर डीएवी प्रतापगढ़ में पढ़ती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें