मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

38 साल पहले दिल्ली में वेस्टइंडीज को मिली थी अंतिम टेस्ट जीत, जानिए कैसा रहा यहां रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
38 साल पहले दिल्ली में वेस्टइंडीज को मिली थी अंतिम टेस्ट जीत, जानिए कैसा रहा यहां रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो गई है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऐसा पहली बार है, जब गिल ने बतौर भारतीय कप्तान टॉस अपने नाम किया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा मजबूत रहा है।

साल 1948 से अब तक वेस्टइंडीज ने भारत के विरुद्ध 30 टेस्ट मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि भारत ने 24 मैच जीते। 47 टेस्ट मैच ड्रॉ भी रहे।

वेस्टइंडीज ने इस दौरान अधिकांश मैच उस दौर में जीते, जब यह टीम बेहद मजबूत स्थिति में थी। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम के प्रदर्शन में भारी गिरावट देखी गई है।

भारत को 30 टेस्ट मैच हराने वाली वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को आखिरी बार मई 2002 में टेस्ट मैच में हराया था। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली नौ टेस्ट सीरीज अपने नाम की हैं।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध आखिरी बार नवंबर 1987 में टेस्ट गंवाया था। इस मुकाबले में भारत को 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। तब से टीम इंडिया ने इस मैदान पर 11 टेस्ट जीते हैं, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारतीय टीम ने फरवरी 2023 में दिल्ली में पिछला टेस्ट खेला था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध रवींद्र जडेजा ने कुल 110 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। जडेजा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने भारत में अपनी पिछली 13 टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा की साझेदारी नहीं की है। ऐसे में इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। गिल एंड कंपनी की नजर क्लीन स्वीप पर होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें