मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, रोच-हॉज की वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, रोच-हॉज की वापसी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दिसंबर में तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड दौरे पर इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने केमार रोच और कावेम हॉज को अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

शमर जोसेफ और अल्जारी जोसेफ चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं, जिसके चलते अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच को टीम में मौका दिया गया है।

केमार रोच आखिरी बार जनवरी में पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट मैच खेले थे।

यह गेंदबाज पेस यूनिट में अनुभव जोड़ता है। इस पेस अटैक में उनके साथ 29 वर्षीय ओजे शील्ड्स भी हैं, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम के लिए चुना गया है।

केमार रोच के अलावा, कावेम हॉज को भी इस टीम में चुना गया है, जो पिछली बार पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट मैच खेले थे। बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर खारी पियरे को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

शील्ड्स और रोच सहित टीम के कई अन्य सदस्यों ने हाल ही में दो हफ्ते का हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग कैंप खत्म किया है। फिलहाल, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है, जिसके बाद ये खिलाड़ी 20 नवंबर को टीम से जुड़ेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम तीन दिवसीय वार्म अप मैच खेलेगी। इसके बाद दोनों देश क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन और माउंट माउनगुई में टेस्ट सीरीज के तीन मुकाबले खेलेंगे।

दोनों देशों के बीच यह टेस्ट सीरीज मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक अपने सभी पांच मैच गंवाए हैं। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अभी तक अपना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान शुरू नहीं किया है।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, टेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें