मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल: चुनावी रैली के बाद जनता के बीच पहुंचे पीएम मोदी, झालमुड़ी का लिया आनंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल: चुनावी रैली के बाद जनता के बीच पहुंचे पीएम मोदी, झालमुड़ी का लिया आनंद

झाड़ग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी का आनंद लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि चार रैलियों के बीच उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि रविवार के व्यस्त दिन, पूरे पश्चिम बंगाल में चार रैलियों के बीच झाड़ग्राम में उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।

तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी झालमुड़ी खाते और लोगों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों के बीच झालमुड़ी बांटते हुए और खुद भी खाते हुए नजर आए। पीएम मोदी को अपने बीच पाकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से रैली स्थल तक लोगों की इतनी भीड़ थी कि उन्हें गाड़ी से बाहर निकलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने और बंगाल की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए है। आज बंगाल पर अपनी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है।

पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है—एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों के मजहब, भाषा और तौर-तरीकों की रक्षा करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को घर बनाना हो तो उसे टीएमसी के सिंडिकेट पर निर्भर रहना पड़ता है। टीएमसी के सांसदों और विधायकों को लोगों की समस्याओं की जरा भी परवाह नहीं है। वे तो अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं। बंगाल में आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर टीएमसी के गुंडों ने कब्जा कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें