24 को झारखंड आएंगे पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु

रांची। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी 24 सितंबर को धनबाद जिले के सिंदरी के बलियापुर स्थित हाई स्कूल मैदान में सुबह 10:30 बजे परिवर्तन यात्रा महासभा को संबोधित करेंगे। वे बलियापुर से बिरसा ब्रिज तक आयोजित रोड शो में दोपहर 12 बजे हिस्सा लेंगे।अधिकारी चंदनक्यारी के चांदीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित परिवर्तन यात्रा जनसभा को दाे बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे से बांग्ला भाषी बुद्धिजीवियों के साथ चंदनक्यारी में बातचीत करेंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 24 सितंबर को सुबह दस बजे खूंटी जिले के तोरपा स्थित ब्लॉक मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। मरांडी सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्थित कॉलेज मैदान में तीन बजे से आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।





