मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:13 · नई दिल्ली संस्करण

वेलिंगटन टेस्ट : न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत, डेवोन कॉनवे का अर्धशतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वेलिंगटन टेस्ट : न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत, डेवोन कॉनवे का अर्धशतक

वेलिंगटन, 17 मार्च । न्यूजीलैंड ने यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत शुरुआत की है। न्यूजीलैंड पहले दिन का खेल खत्म होने पर 2 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 26 और हेनरी निकोल्स 18 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 78 रन बनाए।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। न्यूजीलैंड को टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 87 के कुल स्कोर पर कासुन राजिथा ने लैथम को प्रभात जयसूर्या के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। लैथम ने 21 रन बनाए।

इसके बाद विलियमसन और कॉनवे ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 118 के कुल स्कोर पर धनंजय डीसिल्वा ने कॉनवे को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विलियमसन और निकोल्स ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

बता दें कि दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 2 विकेट से हराया था। विलियमसन जीत के हीरो रहे थे, जिन्होंने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें