मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर-चांपा में कुआं में जहरीली गैस का रिसाव, पिता और दो बेटों समेत पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोरबा/ जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में आज सुबह बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा में कुआं में जहरीली गैस का रिसाव होने से पिता और दो बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कुआं के अंदर एक के बाद एक व्यक्ति उतरते गए। तभी यह दुखद हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति कुआं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बेहोश हो गया।। इसके बाद बाकी लोग बारी-बारी से उतरे। पड़ोसियों के अनुसार, रमेश पटेल सबसे एक व्यक्ति को बचाने कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगी, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र, जितेंद्र भी कुएं के अंदर चले गए। इस तरह पड़ोस के टिकेश चन्द्रा भी उसे बचाने कुएं अंदर चला गया। गैस रिसाव से बाप और 2 बेटे समेत 5 लोगों की जान चली गई।सूचना मिलते ही मौके पर बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। एसडीआर एफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा में लंबे समय से कुएं का उपयोग नहीं किया जा रहा था। इस कुएं को ढंक दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें