मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर समेत चार संभागों में मौसम का बदला मिजाज, वज्रपात-तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर समेत चार संभागों में मौसम का बदला मिजाज, वज्रपात-तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात (आकाशीय बिजली), तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश के 28 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के मैदानी, दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले घंटों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रायपुर, बलौदाबाजार और आसपास के जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दुर्ग, राजनांदगांव और बेमेतरा जैसे जिलों में भी बादल छाए रहने और तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है।बस्तर और सरगुजा संभागों के अंदरूनी और पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें और वज्रपात का ज्यादा खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। विभाग ने बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और जल निकायों के पास न रुकने की सलाह दी है।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है। आकाशीय बिजली (वज्रपात) के खतरों को देखते हुए ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। किसानों को खेतों में काम करते समय बारिश या बादलों की गर्जना होने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की हिदायत दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें