मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें रायपुर, बिलासपुर और उत्तर-मध्य क्षेत्र मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे।भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 27 जुलाई तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।दक्षिण छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के साथ-साथ तीव्र वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई है, जिसके लिए विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है। पिछले 24 घंटों में धरमजयगढ़, लैलूंगा, कोरबा, कापू और खरसिया जैसे इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश की वजह से रायगढ़ में स्थिति बिगड़ने पर केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून ट्रफ अभी राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा एक ईस्ट-वेस्ट शियर जोन गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रहा है। इन दो मौसम प्रणालियों के कारण बंगाल की खाड़ी से राज्य में लगातार नमी आ रही है, जिससे बादल तेजी से बन रहे हैं। जिसकी वजह से अगले पांच दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सब-डिविजनल लेवल पर बारिश सामान्य रही, हालांकि यह सामान्य से लगभग 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 26.2°C बिलासपुर और पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21°C पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें