मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार-विस्फोटक सहित 24 लाख रुपये बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार-विस्फोटक सहित 24 लाख रुपये बरामद

नारायणपुर, 26 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के थाना ओरछा और थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने टेकला जंगल-पहाड़ी के नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है जबकि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियाें के छिपकर रखा गया 24 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है।नारायणपुर पुलिस के अनुसार नक्सलवाद के समाप्ति के बाद लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना ओरछा और थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में विगत दाे दिनाें से जारी संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। टेकला जंगल-पहाड़ी में तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के जमीन में छिपाकर रखा गया हथियार डंप खोज निकाला। नक्सली डंप से बरामद हथियाराें में एक इंसास रायफल, दो एसएलआर रायफल, दो .303 रायफल, दो 30-ओसी बंदूक, एक बीजीएल लॉन्चर, एक सिंगल शॉट बंदूक, 17 मैगजीन, 263 से अधिक जिंदा कारतूस, तीन डेटोनेटर, दो बायोफेंग स्कैनर सहित बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई। इसी अभियान के दूसरे चरण में आज शुक्रवार काे थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई 24 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।नारायणपुर एसपी राबिंसन गुड़िया ने आज नक्सली ड़प के बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले से नक्सलवाद के समाप्ति के बाद जिले के संवेदनशील इलाकों में लगातार एरिया डोमिनेशन और सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक और आर्थिक संसाधनों को खत्म कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को मजबूत करना है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें