ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशिया में आमतौर पर बढ़त की स्थिति
नई
दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे
हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में निराशा का माहौल बना रहा,
जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि
डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजर में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशिया के
बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति बनी हुई है।
पिछले
सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों पर दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स
एक प्रतिशत से अधिक टूट कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.29
प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,064.74 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार
का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 306.81 अंक यानी 1.89 प्रतिशत की गिरावट
के साथ 15,900.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
यूरोपीय बाजार भी
पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले
परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के
साथ 7,646.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.30
प्रतिशत टूट कर 7,932.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत
किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,698.40
अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर
बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक
मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के
साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.13 प्रतिशत टूट कर
22,409.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.05
प्रतिशत की कमजोरी के साथ 40,076.74 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ
रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,643.79
अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।
दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स
इंडेक्स 1.13 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,142.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर
रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 120.64 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की
मजबूती के साथ 19,507.56 अंक तक पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज
बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 376.37 अंक यानी 2.28 प्रतिशत की
तेजी के साथ 16,539.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट
कंपोजिट इंडेक्स 0.77 प्रतिशत कि बढ़त के साथ 1,369.76 अंक के स्तर पर
पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के
साथ 7,266.60 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत
मजबूती के साथ 3,051.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।




