मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी की गारंटी हुई फेल, हम जीत रहे चारों सीट: तेजस्वी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोदी की गारंटी हुई फेल, हम जीत रहे चारों सीट: तेजस्वी

मोदी की गारंटी हुई फेल, हम जीत रहे चारों सीट: तेजस्वी

पटना। लोकसभा चुनाव के पहले फेज के तहत बिहार में 4 सीटों पर वोट डाले गए। आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर से जो रिपोर्ट हमें मिली है, उससे साफ पता चलता है कि सभी चारों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमारे वोटरों में कोई कंफ्यूजन नहीं है। सभी को पता है कि कहां वोट करना है। सभी लोग मौजूदा सरकार से गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जो कहा था, वह पूरा नहीं किया। 2019 में भी जो कहा, उसका भी कुछ नहीं हुआ। इस बार बिहार में स्थानीय मुद्दे हावी हैं। मजबूती के साथ फर्स्ट पेज की चारों सीट हमलोग जीत रहे हैं। हमलोग चारों सीट भारी मतों से जीत रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर मीटिंग हुई है। जो फीडबैक आ रहा है, उससे साफ है कि सभी सीटों पर हमलोग जीत रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के लोगों के लिए 5 गारंटी की बात कही है, इस पर तेजस्वी यादव ने सहमति जताते हुए कहा कि उन्होंने ठीक ही कहा है। कहा कि बीजेपी के नेता भी जानते हैं कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार में नहीं जाने पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आज चुनावी सभा के लिए निकले हैं, सही है। मुझे भी अच्छा नहीं लग रहा था कि वह घर में बैठे हैं, मैं तो उनका सम्मान करता हूं।बता दें पहले चरण के तहत गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में वोटिंग हुई। गया में एनडीए के जीतनराम मांझी के सामने राजद के कुमार सर्वजीत हैं। जमुई में चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती के सामने राजद की अर्चना रविदास हैं। औरंगाबाद में बीजेपी के सुशील सिंह के सामने राजद के अभय कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं नवादा में बीजेपी के विवेक ठाकुर के सामने राजद के श्रवण कुशवाहा मैदान में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें