मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

हमने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है : हेमंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हमने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है : हेमंत सोरेन

धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कोयलांचल धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के महुदा और निरसा के अलावा सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर हवाई पट्टी पर इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के उम्मीदवार चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। संप्रदाय फैलाने वालों को खदेड़ने का संकल्प लिया है। झारखंड अलग होने के बाद 20 वर्षो तक इन्ही व्यापारियों (भाजपा) ने राज्य में शासन किया और झारखंड को कीचड़ में धकेलने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि न सिर्फ 20 वर्षो के इनके शासन से राज्य बर्बाद हुआ, बल्कि इनके केंद्र सरकार के कारण आज लोग देश से पलायन कर रहे है।सोरेन ने कहा कि पिछले एक साल से असम के सीएम सुपारी लेकर उनकी सरकार गिराने के लिए राज्य में घूम रहे हैं। वो सरकार गिराने में तो सफल न हो सके, हां वो मुझे जेल भेजने में अवश्य सफल रहे लेकिन मुझ पर झारखंड के गरीबों का आशीर्वाद है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो अगले दिसम्बर के महीने से 1000 की जगह 2500 रुपये उनके खाते में जाने लगेगा और अगले 5 वर्षो में सभी को एक लाख रुपये देने का काम उनकी सरकार करेगी।सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी में उनकी सरकार ने सबसे बेहतरीन कार्य किया। आपदा में भी झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूरों को सही सलामत उनके घरों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सिंदरी के विधायक भी कोरोना बीमारी के चपेट में हैं और उनका इलाज का खर्च भी अभी तक झारखंड सरकार ही उठा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें