मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

'सिर्फ वैभव को मौका देने के लिए किसी को ड्रॉप नहीं कर सकते', आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले बोले सितांशु कोटक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'सिर्फ वैभव को मौका देने के लिए किसी को ड्रॉप नहीं कर सकते', आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले बोले सितांशु कोटक

नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार (26 जून) से होने जा रहा है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। वैभव को अंतिम एकादश में शामिल करने को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है।

सितांशु कोटक का कहना है कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए टीम मैनजमेंट किसी को ड्रॉप नहीं करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बैटिंग कोच ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें खुद की काबिलियत दिखाने के पर्याप्त मौके मिलेंगे। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए हमें किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिए जो पहले से ही रन बना रहा हो।

यह भी सही नहीं होगा।"

बैटिंग कोच ने आगे कहा, "जाहिर है कि यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। हम इस मैच में क्या करने का प्लान बनाते हैं। यह एक अलग बात है। हालांकि, मुझे लगता है कि किसी को मौका देने और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ गलत करने के बीच बहुत पतली लाइन होती है।" हालांकि, सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने वैभव को एक लाजवाब खिलाड़ी बताया।

सितांशु ने आगे कहा, "जो खिलाड़ी बीसीसीआई सिस्टम से अंडर 19, भारत ए और एमर्जिंग टूर्नामेंट खेलकर आया है, वो काफी हद तक भारतीय टीम के कल्चर को समझता है। तो ऐसा नहीं है कि उनके लिए बहुत कुछ अलग है। हालांकि, हमने उन्हें आनंद लेने की सलाह दी है। इसके साथ ही हमने उन्हें कहा है कि वह जो भी पूछना या बताना चाहें, वो बता सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस स्तर के खिलाड़ियों में आमतौर पर परिपक्वता, सही फैसले लेने की क्षमता और खेलने का इरादा बहुत अच्छा होता है। कोच के अनुसार, सबसे जरूरी बात यह है कि वैभव को यह महसूस होना चाहिए कि वह टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें दूसरी टीमों की तरह इस टीम में भी खुलकर खेलने की आजादी मिली हुई है। ऐसा माहौल होना टीम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें