मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

डब्ल्यूसीएल 2025 दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग : रिपोर्ट्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल 2025) दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग बन गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर लीग के 2025 संस्करण को 40.9 करोड़ दर्शक मिले। ये आंकड़ा पिछले सीजन की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता था, अगर भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हुआ होता।

डब्ल्यूसीएल 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला था। इस मैच को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह था। लेकिन, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की वजह से भारतीय टीम ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया। इस वजह से मैच नहीं हुआ।

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच बेशक नहीं हुआ लेकिन इस मैच की वजह से डब्ल्यूसीएल 2025 को चर्चा मिली। इस वजह से दर्शकों की संख्या बढ़ी।

भारत के बहिष्कार के बाद पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस से था।

फाइनल मुकाबला यूके में सोनी मैक्स पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक रहा, जबकि अन्य जगहों पर भी चैनल ने ऐतिहासिक रेटिंग हासिल की।

पाकिस्तान में फाइनल की टीआरपी 6.1 रही, जो कई द्विपक्षीय सीरीज की दर्शकों की टीआरपी से अधिक थी।

एबी डिविलियर्स के धुआंधार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। लीग का पिछला सीजन भारत ने जीता था। फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को पांच विकेट से हराया था।

दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी की वजह से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस लीग को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मान्यता प्राप्त है। आयोजक अगले सीजन से दो और टीमों को लीग का हिस्सा बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

फिलहाल डब्ल्यूसीएल में भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के रूप में छह टीमें हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें