मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

वायनाड भूस्खलन में मारे गए 116 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका हैः केरल के स्वास्थ्य मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वायनाड भूस्खलन में मारे गए 116 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका हैः केरल के स्वास्थ्य मंत्री

नई

दिल्ली, वायनाड। केरल के वायनाड भूस्खलन में मरने वालों

की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस आपदा से मृत 116 लोगों का पोस्टमार्टम

कराया जा चुका है। वैसे अब तक कितनों की मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

उधर, वायु सेना, एनडीआरएफ एवं आपदा मोचन बल की ओर से लगातार राहत और बचाव

कार्य जारी है। हालांकि राहत कार्यों में जुटीं टीमों को बारिश के कारण

कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

केरल के स्वास्थ्य

मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि इस आपदा में अबतक मारे गए लोगों में 116

शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। राज्य

सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच केरल के

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव कार्यों के

समन्वय और पहाड़ी जिले में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के मद्देनजर आगे के

कदमों पर चर्चा के लिए देर रात एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। कई विभागों के

शीर्ष नौकरशाहों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री

ने बचाव कार्यों का आंकलन किया और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ

समन्वय, आपदा प्रतिक्रिया बलों की तैनाती और राहत शिविरों में स्वास्थ्य और

सुरक्षा सावधानियों और सुविधाओं की समीक्षा की।

वहीं मौसम विभाग

ने वायनाड में आने वाले कुछ दिनों में मौसम के और खराब होने के संकेत दिए

हैं। मौसम विभाग ने वायनाड के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट और मलप्पुरम,

कोझिकोड एवं कनूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें